सराशहीद गांव में स्कूल की बाउंड्री व गेट ध्वस्त किए जाने को लेकर पहुंचे कांग्रेस के कांग्रेस कम
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद गांव स्थित इस्लामिया निजी प्राइमरी स्कूल के गेट व चहारदीवारी पर ध्वस्त किए जाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक अफसर यू.अहमद के साथ गांव पहुंचे और मौके का मुआयना किया। साथ ही गांव वालों से पूछताछ की।
कांग्रेस क प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि बिना कोई नोटिस व पूर्व सूचना के स्कूल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रशासनिक तानाशाही, अराजकता है और प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी तानाशाही के खिलाफ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई के विरुद्ध ग्रामीणों को हर संभव मदद करेगी। इसके खिलाफ आवा बुलंद करेगी।
उन्होंने कहाकि जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को डीएम कार्यालय का घेराव होगा और अगर न्याय नहीं मिला तो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा मार्च जिला प्रशासन के विरुद्ध किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अफसर यू.अहमद, अमरेंद्र मल्ल, जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, दिलाशाद अफसर, शादाब अफसर, अतीक सिद्दीकी, ऊबैदुर्रहमान, एजाज मास्टर, मशहूद अहमद आदि मौजूद रहे।