फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिया प्राइमरी स्कूल गेट व चहारदीवारी ध्वस्त करना अन्यायपूर्ण : सांसद

Sat, 08 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद गांव स्थित इस्लामिया प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी व गेट तहसील प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद व सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली व सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने उसरा शहीद पहुंच कर मौका का जायजा लिया और गांव वालों की बातों को सुना।
विज्ञापन


पांच मार्च को एसडीएम खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे , सीओ खलीलाबाद, तहसीलदार जनार्दन मौर्य व नायब तहसीलदार राजेश कुमार मिश्रा समेत कानून गो व राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ उसरा शहीद स्थित इस्लामिया प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी व गेट ध्वस्त करा दिया गया है। गांव में पहुंचे सपा सांसद व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष व अन्य नेताओं को गांव वालों ने बताया कि इस्लामिया प्राइमरी स्कूल 65-70 वर्षों से संचालित है। यहां पर ईद व बकरीद की नमाज कई गांवों के लोग अदा करते रहे हैं।
तहसील प्रशासन के कर्मचारी आए और मरम्मत कार्य को जबरन रोक दिया। बाद में पांच मार्च को उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे के आदेश समेत तहसीलदार व राजस्व टीम ने बिना कोई नोटिस के जबरन ध्वस्तीकरण कर दिया गया है। सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि शनिवार को सपा प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर बात करेगा। बिना कोई नोटिस व सूचना और बिना स्कूल पक्ष की बात सुने स्कूल ध्वस्तीकरण करना अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें