डीएम को ज्ञापन देते हुए लोकतंत्र रक्षक सेनानी एकता परिषद के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता । स्रोत -
संतकबीरनगर। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की समस्याओं को लेकर लोकतंत्र रक्षक सेनानी एकता परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
परिषद के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी, अपने जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर हैं। देश के 10 प्रदेशों में उसकी उपेक्षा हो रही है। 11 राज्यों की सरकारें अल्प सुविधाएं दे रही है। इस प्रकार का सौतेला व्यवहार बंद होना चाहिए। उन्हें फ्रीडम फाइटर घोषित करने और चार फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश की विधानसभाओं में पांच प्रतिनिधि नियुक्त हों। पत्नी विहीन सेनानियों के निधन बाद दूसरे वारिस को उत्तराधिकारी को नामित किया जाए। कृषि योग्य भूमि तीन एकड़, तथा आवास हेतु 600 वर्ग मीटर भूमि आवंटित किया जाए। 80 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने आदि की मांग की। संवाद