फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग

Fri, 19 Dec 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की बैठक शुक्रवार को सहायक चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद के कार्यालय पर हुई। इसमें चकबंदी लेखपाल और चकबंदी कर्ता संघ की समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने बैठने के लिए कमरे और फर्नीचर उपलब्ध न होने पर आक्रोश जताते हुए इसकी व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

चकबंदी कर्ता संघ के जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए, अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राम बचन राम, मनोज सिंह, नंदलाल, विजय वर्मा, दीपक कुमार, अभिषेक उपाध्याय, श्रीकृष्ण साहू, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें