फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 27 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के काली जगदीशपुर स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय का प्रशिक्षु एसडीएम/प्रभारी बीडीओ नाथनगर प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला, वहीं दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अलावा वार्डन सहित सभी शिक्षक भी गायब मिले। शिक्षण कार्य में लापरवाही देख प्रभारी बीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ लेते गए। अनुपस्थित रहे वार्डन और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन



प्रशिक्षु एसडीम/प्रभारी बीडीओ नाथनगर प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को काली जगदीशपुर ग्राम पंचायत के हरसाई गांव में हो रहे मनरेगा के कार्य का निरीक्षण करने गया था। वहां से पूर्व माध्यमिक विद्यालय काली जगदीशपुर में शिक्षण कार्य का जायजा लेने पहुंचा तो वहा 150 विद्यार्थी मौजूद मिले।

प्रधानाध्यापक आत्माराम चौधरी शिक्षण कार्य करते पाये गए। शिक्षण कार्य के लिए मात्र एक शिक्षक वहां तैनात है। जो शिक्षक अनुपात के मानक को पूर्ण नहीं करता है। मध्याह्न भोजन तो बना था। लेकिन उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। वहीं पास में स्थित कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण के लिए गया तो विद्यालय बंद मिला।
विज्ञापन


 वहां राजकुमार और अनिल कुमार नामक दो चपरासी मौजूद थे। बाकी सारा स्टाफ अनुपस्थित मिला। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय है। 82 विद्यार्थियों के सापेक्ष मात्र 12 विद्यार्थी उपस्थित मिले। निरीक्षण में अनुपस्थित रहे शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर स्पष्टीकरण सत्य पाया गया तो ठीक है। अन्यथा गायब शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ लाएं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें