संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। भारतीय किसान संघ ने पराली जलाने पर किसानों के विरुद्ध की जा रही दंडात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि पराली जलाने पर कार्बन उत्सर्जन के नाम पर किसानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। किसानों के गन्ना को एमएसपी पर खरीद नहीं करके दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। किसान 96 प्रतिशत ऑक्सीजन व चार प्रतिशत कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित करता है। जबकि वाहन व उद्योग 96 प्रतिशत कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित करता है। इसके बावजूद किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए एडीएम को ज्ञापन दिया।