सर्व समाज के लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला
संतकबीरनगर। राजस्थान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की पांच दिसंबर को हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। आजाद चौक पर आकर दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
यूथ आईकान प्रदीप सिसोदिया ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान में हत्या कर दी गई। इससे लोग आहत है। इसमे शामिल लोगों को सामने लाया जाए और उन्हे दंडित किया जाए। पूरे प्रकरण की जांच की जाए। इसमे जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई हो। कैंडल मार्च जूनियर हाईस्कूल से निकल कर बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा होते हुए मेंहदावल चौक तक गई। वहां पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सुखदेव सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान श्रीनारायण सिंह, मार्तंड सिंह, रजत सिंह, रतन सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, अरविंद वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।