फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानदेय बढ़ाए जाने की मांग, पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 15 Nov 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। पंचायत सहायक कल्याण समिति संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को करमाकला स्थित विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आवास पर मिलकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने ज्ञापन में कहा कि पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 58189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति की है। जिसमें 742 पंचायत सहायक संतकबीरनगर में हैं। पंचायत सहायकों को मात्र 6000 रुपये का मानदेय मिल रहा है। अल्प मानदेय में परिवार को चलना नामुमकिन है। ग्राम निधि द्वारा भुगतान होने के कारण समय से मानदेय नहीं मिलता है जो एक गंभीर समस्या है। मानदेय भुगतान ग्राम निधि से हटाकर राज्य स्तर पर किया जाए।
वहीं पंचायत सहायकों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए, जो ग्राम पंचायत नगर पंचायत में चली गई है, उन सभी को समायोजित किया जाए। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाए। इस मांगों को निस्तारण कराए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें