फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुम्हार को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र देने की मांग

Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधान प्रबंधक व मुख्य राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिल्पकार श्रेणी में आने वाली जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही साथ कुम्हारों को काली मिट्टी के साथ ही पीली मिट्टी की जमीनों के पट्टे देने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुम्हारों को शिल्पकार श्रेणी के अंतर्गत अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इस संबंध में कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने में हीला हवाली की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुम्हारों को काली मिट्टी के साथ ही समतल भूमि पर पीली मिट्टी क पट्टे दिए जाएं।
रोजगार सृजन के लिए पर्याप्त साधन के साथ ही कार्यशील पूंजी भी प्रदान की जाय। इस क्रम में यह पांचवां ज्ञापन दिया जा रहा है। हमारा यह संघर्ष जायज मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। लोगों ने जिला प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपते हुए उचित कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान रामप्रकाश प्रजापति, जुगानू प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, ज्ञानचन्द, राकेश, देवानन्द, रामअजोर, राम उजागिर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें