तकनीकी रिपोर्ट पर अटकी अंडरपास की मांग
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर । मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मांग तकनीकी रिपोर्ट पर अटक गई है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को तकनीकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद यह क्षेत्र दो हिस्सों में बंट गया है। व्यापारियों का कहना है कि रेलवे गेट बंद हो जाने से व्यापार चौपट हो गया है। इसको लेकर अंडरपास संघर्ष मोर्चा लगातार आंदोलन चला रहा है। इस मामले से सांसद शरद त्रिपाठी ने रेल मंत्री को अवगत कराया। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने संबोधन इसका जिक्र किया और रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस दौरान गोलू वर्मा, प्रदीप चटर्जी, महेश अग्रवाल, रामकुमार वर्मा, दानिश खान, कृष्णा वर्मा, आलोक वर्मा, विक्की मौजूद रहे।