फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांथा में उपकेंद्र बनाने की मांग, लो वाेल्टेज की समस्या से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांथा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनेथू में 33/11 केवीए विद्युत सबस्टेशन बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर पत्र सौंपकर मांग की थी। ऊर्जा मंत्रालय ने विद्युत निगम को निर्देशित किया।
इस पर मुख्य अभियंता ने डीएम को पत्र लिखकर भूमि तलाशने का अनुरोध किया। लगभग दो वर्ष बाद भी निगम ने इस दिशा में रुचि नहीं दिखाई, जिससे बिजलीघर बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड सांथा के गांवों में लो वोल्टेज एवं फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इसके कारण सांथा में विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना आवश्यक है। धर्मसिंहवा नगर पंचायत, विकास खंड क्षेत्र के कुछ गांवों में जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से विद्युत आपूर्ति होती है।
वहीं आधे से अधिक गांव में मेंहदावल से सांथा फीडर के नाम से विद्युत आपूर्ति होती है। दोनों विद्युत उपकेंद्र दूर-दूर हैं। इसलिए ग्रामीण लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके लिए विधायक अनिल त्रिपाठी ने 25 जून 2024 को ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी सांथा फीडर की सीधी लंबाई लगभग 22 किलोमीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें