सेमरियावां। सोमवार को रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र एपीओ को सौंपा। जिसमे नियमित करने तथा राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने की मांग की।
रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि रोजगार सेवक वर्ष 2006 से ही मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में नियुक्त हैं। जिनका मानदेय समय से नहीं मिल पाता है। इसलिए मानदेय के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए।
ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास सहायक पद का सृजन कर रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाए तथा हटाए गए रोजगार सेवकों को तत्काल बहाल किया जाए। बीडीओ के मौजूद न रहने पर एपीओ योगेन्द्र पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया है।
इस दौरान बृजेश यादव, चंद्र शेखर, आराधना चौधरी, विनोद कुमार, अखिलेश, राम नरेश, नूर मोहम्मद, राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार, अनिल कुमार, सुबोधकांत, शैलेष कुमार, लालचंद, विजय बहादुर, बैजनाथ, चंद्र भूषण, गुलाबा देवी, उर्मिला, विनोद कुमार, आसिफ आदि मौजूद रहे।