फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेल्फ फाइनेंस कोर्स की मांग बढ़ी, 1200 छात्रों का नामांकन

Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी काॅलेज में सेल्फ फाइनेंस कोर्स की मांग बढ़ गई है। यहां पर इस कोर्स के लिए कुल 1200 छात्रों का नामाकंन है। इस कोर्स को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से मान्यता भी मिली है।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में वैसे तो स्नातक, परास्नातक, बीएड आदि की पढाई होती है। यहां पर कुल 3500 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इधर, कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस कोर्स की डिमांड बढ़ गई। उसमें बीएससी तीन साल, एमएससी दो साल, जिसमें प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान शामिल हैं। इसके साथ ही एमए समाज शास्त्र दो साल का कोर्स है। जो सेल्फ फाइनेंस के तहत किया जा सकता है। इस कोर्स में अब तक 1200 छात्र छात्रा अपनी पढ़ाई कर रहे है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सामान्य कोर्स से सेल्फफाइनेंस कोर्स की फीस अधिक होने के बावजूद छात्रों का रुझान इन विषयों की तरफ है। छात्र रूचि के अनुसार प्रतिदिन कक्षाओं में जा रहे और पढ़ाई कर रहे है। जिससे छात्रों का आकर्षण इन विषयों पर ज्यादा हो रहा है। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कोई की तरफ छात्रों की रूचि बढ़ी है। 1200 छात्र इस कोर्स में नामांकन कराकर पढ़ाई कर रहे है। विशेषज्ञ शिक्षक इन छात्रों के बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें