संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। जनपद बार एसोसिएशन महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जिला जज के माध्यम से सीएमओ को अधिवक्ताओं के चिकित्सा सुविधा के लिए डॉक्टर की नियुक्ति के लिए पत्र भेजा गया है, परंतु अब तक किसी चिकित्सक को दीवानी न्यायालय परिसर में तैनात नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सय्यद शमशाद अहमद की तबीयत खराब होने पर प्राथमिक उपचार में समय लगा। परिसर में यदि डाॅक्टर की तैनाती रहती तो अविलंब प्राथमिक चिकित्सा मिल जाती। बार एसोसिएशन के महामंत्री ने सीएमओ से अविलंब परिसर में डाॅक्टर की तैनाती की मांग की है। इस अवसर पर संतोष वर्मा अरविंद कुमार, अफरोज अख्तर, महमूद अहमद, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।