फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डांडिया में अराजकता फैलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 02 Nov 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कार्यालय में एसपी का ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआर इंटर काॅलेज में 23 अक्तूबर को आयोजित डांडिया कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के साथ ही निर्दोष लोगों को न फंसाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि नवरात्र पर्व के क्रम में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के अधिकांश प्रतिष्ठित परिवार तथा व्यापारी समाज के परिवार शामिल थे। कार्यक्रम प्रारंभ होने के थोड़ी देर बाद कुछ अराजक तत्वों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं पर अश्लील तथा गंदी-गंदी फब्तियां कसन शुरू कर दी और हूटिंग की। इससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में अवरोध व अराजकता फैलाई गई। व्यापारियों के परिवारजन भयभीत होकर किसी प्रकार कार्यक्रम स्थल से भाग कर खुद को सुरक्षित किए।
उन्होंने कहा कि इन अराजक तत्वों ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अराजकता फैलाकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। इससे व्यापारियों में भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी अराजक तत्वों को चिह्नित कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की अराजकता फैलाकर शहर का माहौल खराब करने का कोई दुस्साहस न कर सके और व्यापारियों में व्याप्त भय समाप्त हो सके। इस अवसर पर श्रीधर अग्रहरि, सुनील कुमार, श्रीचंद कसौधन, विनोद, सत्या, मुरलीधर जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, अनिल, दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें