फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के पैड़ी में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग

Fri, 31 Jul 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विकासखंड सेमरियावां के ग्रामसभा पैड़ी स्थित अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति की बस्ती में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि गांव की बस्ती में लगभग 25 से 30 लोग हृदय रोग, लकवा, चर्म रोग सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिकतर परिवार अपने मरीजों का समुचित उपचार एवं दवा नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
भारत मुक्ति मोर्चा ने जिलाधिकारी से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभा पैड़ी में तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया जाए। इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरुवचन, जिला प्रभारी रामसोहन निषाद, जिला महासचिव राजेश चौधरी, राष्ट्रीय अत्याचार निवारण शक्ति के संयोजक ब्रह्मानंद गौतम, बहुजन मुक्ति पार्टी के लोकसभा प्रभारी सूर्यभान चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें