फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार विद्यालयों में प्रबंध समिति की चुनाव कराने की मांग

Sun, 23 Jul 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जेडी से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी

संतकबीरनगर। रविवार को नव नियुक्त जेडी बस्ती मंडल ओम प्रकाश मिश्र खलीलाबाद शहर में आए। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल जेडी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जनपद के चार माध्यमिक विद्यालयों में वर्षों से तैनात प्रबंध संचालक को हटाने व बखिरा विद्यालय के शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग की।

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग चाहतें है कि विद्यालय की प्रबंध समिति बहाल न हो। हरिहरपुर, बखिरा, सिहटीकर, धर्मसिंहवा के विद्यालयों में विधिक प्रक्रिया का पालन कर प्रबंध समिति का चुनाव कराया जाए। इन विद्यालयों के पांच वर्ष के आय व व्यय की स्पेशल ऑडिट की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालय संचालक नियमों को दरकिनार कर शिक्षकों को चयन वेतन देने, प्रोन्नत वेतन देने व वार्षिक वृद्धि देने के नाम पर परेशान कर रहे हैं। वेतन भुगतान में बिलम्ब करने, एनपीएस को अपडेट कराने व बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के बकाया पारिश्रमिक का भी मुद्दा उठा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि इस संदर्भ में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेज कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, पुनीत कुमार त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, जितेंद्र कुमार, श्याम करण भारती, जय प्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें