फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चयन वेतनमान प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग

Tue, 07 Jul 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सोमवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ ने लंबित चयन वेतनमान प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की। साथ ही, यह भी कहा कि यदि चयन वेतनमान लगाने में अनावश्यक देरी की गई तो संगठन के पदाधिकारी और शिक्षक काली पट्टी बांधकर डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी की अगुवाई में शिक्षक बीएसए ऑफिस पहुंचे। बीएसए की गैरमौजूदगी में वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 10 वर्ष सेवा पूर्ण हो जाने के बाद अभी तक 72825 शिक्षक भर्ती के तृतीय, चतुर्थ बैच और उर्दू भर्ती एवं 15000 बीटीसी भर्ती के शिक्षकों का चयन वेतनमान नहीं लगाया गया है। कुछ शिक्षकों का एक माह पूर्व चयन वेतनमान ऑनलाइन करके आदेश पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतिकूल प्रविष्टि हट जाने के बाद भी कुछ शिक्षक चयन वेतनमान से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में संगठन की ओर से लिखित और मौखिक रूप से समस्या के समाधान के लिए बीएसए कार्यालय को अवगत कराया गया था, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। यदि अगले 10 दिनों में लंबित चयन वेतनमान नहीं लगाया गया तो 18 जुलाई को शिक्षक काली पट्टी बांधकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में आरिफ जमाल अंसारी, विवेक पांडेय, सुधीर पटेल, रामपाल कुशवाहा, मनीष कुमार वर्मा, अनुराग गुप्ता आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें