फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवादित भूमि पर चहारदीवारी के निर्माण की मांग, नगर पालिका का किया घेराव

विज्ञापन
नगर पालिका में प्रदर्शन करते वार्ड संख्या 11 के लोग। 
विज्ञापन
खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-11 का मामला
विज्ञापन

पालिका कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा- पिलर न लगाने से आए दिन हो रहा विवाद
प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के वार्ड-11 में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईओ और संबंधित अधिकारियों से मिलकर विवादित स्थल पर शीघ्र चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने संबंधित भूमि पर बुलडोजर की कार्रवाई की थी। इसके बाद आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पिलर लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इस कार्य में देरी की जा रही थी, जिससे क्षेत्र में आए दिन विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

समस्या के समाधान में हो रही देरी से नाराज लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े इस कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद या असुविधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए निर्धारित स्थान पर पिलर लगाने का कार्य कराया जाएगा। इससे पहले प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस दौरान समाजसेवी सौरभ जायसवाल, मनीष, प्रिंस, सुरेश समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें