संतकबीरनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को डीएलएड परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पहले दिन कोई भी नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। डॉयट प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। जिसमे कुल 5787 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 5620 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 167 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया कि पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। जहां पर परीक्षा सकुशल संपन्न होते पाई गई। संवाद