फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देइसाड़-नाथनगर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, खर्च होंगे 42 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। देईसाड़-नाथनगर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर सोमवार को भूमि पूजन किया। सड़क के चौड़ीकरण के लिए 42 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

देइसाड़ ,नाथनगर मार्ग लगभग 12 किमी लंबा है। इस मार्ग पर ट्रैफिक अत्यधिक रहता है। इसको देखते हुए धनघटा विधायक के प्रयास से यह संभव हो सका। देईसाड़-नाथनगर मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर और बढ़ेगी। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 42 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
आबादी क्षेत्र में सीसी और नाली निर्माण भी होगा। अलीनगर पुल को चौड़ा कर सीधा किया जाएगा। जिससे आवागमन को सुगम बनाया जा सके और जाम की समस्या से लोगो को राहत मिल सके। विधायक गणेश चौहान ने कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। राहगीरों और वाहन चालकों को चौड़ीकरण से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हमेशा वह जनहित मुद्दों के लिए तत्पर रहते है। विधायक ने सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य ने किया। संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय, सहायक अभियंता जीपी सिंह, अवर अभियंता धमेंद्र राय, अवर अभियंता राम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें