फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुत्तों के हमले से घायल हिरन की मौत

Sat, 01 Jul 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा वार्डमें मृत हिरन की जांच करते बन विभाग की टीम।
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। शनिवार को भटक कर नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा वार्ड में पहुंचा एक हिरन कुत्तों के हमले से घायल हो गया और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पशुपालन व वन विभाग की लापरवाही से हिरन की जान गई। वन कर्मियों ने सभासद से लिखा पढ़ी करा कर छिबरा में ही हिरन को दफन कर दिया।
विज्ञापन

छिबरा वार्ड निवासी चंद्रशेखर, राधेश्याम, गणेश शंकर, अमरेश, मोहित, जमाल, जुबेर, सुक्खू, वीरेंद्र, इरफान, अरविंद निषाद, अरबाज, वसी अहमद आदि ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे एक हिरण का बच्चा भटक कर वार्ड की आबादी के पास आ गया और कुत्तों के डर से वह एक गड्ढे में कूद गया। गांव के कुछ लोगों ने गड्ढे से हिरन के बच्चे को बाहर निकाला तो वह घायल था। लोगों ने बताया कि वन विभाग व पशुपालन विभाग के लोगों को सूचना दी गई। पशुपालन विभाग के कर्मचारी हिरन को लेकर सांथा लेकर आने की बात कहें। काफी देर तक वन विभाग व पशुपालन विभाग के कर्मचारी नहीं आए जिससे घायल हिरण की मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि घायल हिरण की मौत के बाद वन विभाग के दो कर्मचारी आए। उन्होंने सभासद वसी अहमद से लिखा पढ़ी करा कर वार्ड के उत्तर स्थित बगीचे में हिरण को दफन करा दिए। प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी सांथा सीमा चौरसिया ने बताया कि हिरन के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। लोगों से यहां तक हिरण को पहुंचाने के लिए कहा गया था। लोग नहीं ला पाए इस वजह से इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें