फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घायल अवस्था में मिले हिरण को वनकर्मियों को सौंपा

Thu, 16 May 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बुधवार की शाम को करीब सात बजे एक हिरण का बच्चा परतिया गांव में ग्रामीणों ने देखा। घायल अवस्था में मिले हिरण के बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद वनकर्मियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीण रामकमल ने बताया कि परतिया गांव स्थित एक मकान के पीछे एक हिरण के बच्चे को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने देखा तो कुत्तों को भगाया। निकट जाने पर हिरण का बच्चा डरा व सहमा हुआ जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म हो गया था। इससे हिरण कराह रहा था।
ग्रामीणों ने डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया व उसे पानी भी पिलाया। जख्म का उपचार कराने के बाद ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बुला लिया। वनकर्मी हिरण के बच्चे को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें