फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बगैर अनुमति कराया भूमि का बैनामा, प्रशासन ने कब्जे में ले ली जमीन

Sun, 17 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


- भूमि पर लगवाया गया प्रशासन का बोर्ड, हो रही चर्चा

- मेंहदावल थाना क्षेत्र के सांडे कला गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की जमीन बिना अनुमति के रजिस्ट्री कराई गई जमीन पर प्रशासन ने कब्जा कर लिया है। उस पर अपना बोर्ड लगा दिया है। शिकायत मिली थी कि बिना अनुमति के जमीन रजिस्ट्री कराई गई है। इस पर तहसील प्रशासन मेंहदावल ने रविवार को कार्रवाई की। अवैध कब्जा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के सांडे कला निवासी सत्यदेव एवं सुभद्रा देवी ने वर्ष 2021 में अनुसूचित जाति के ओमप्रकाश कन्नौजिया से जमीन खरीदा था। नायब तहसीलदार कोर्ट में खारिज दाखिल का मामला चल रहा था। इससे पूर्व भी वर्ष 2006 में भी ओमप्रकाश की जमीन का बैनामा बिना अनुमति कराया गया था। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि ओमप्रकाश कनौजिया अनुसूचित जाति से आते हैं। गैर अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने बिना डीएम की अनुमति के इस जमीन का बैनामा कराया है। बिना अनुमति जमीन का बैनामा कराने का मामला पुष्ट होने पर इस मामले ने प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम अरुण कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरेराम यादव संबंधित लेखपाल के साथ सांडे कला गांव में पहुंचे। इन्होंने भूमि पर बोर्ड लगवाते हुए इस जमीन को राज्य सरकार के हक में निहित कर लिया। इस जमीन पर यह चेतावनी भी लिखवाई गई है कि किसी प्रकार का अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी। प्रशासन के इस कड़े कदम की भूमाफियाओं में चर्चा हो रही है। नायब तहसीलदार हरेराम यादव ने कहा कि जांच में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन गैर जाति के व्यक्ति ने बैनामा कराई थी। इस बात की पुष्टि हुई है। इस मामले में संबंधित भूमि के टुकड़े को उपजिलाधिकारी के आदेश पर राज्य सरकार में निहित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें