फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमिला गांव के सीवान में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के उमिला गांव के सीवान में शनिवार की सुबह में एक वृद्घ की लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ कांटे चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध हाल में वृद्ध की हुई मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा की। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

उमिला गांव के सीवान में शनिवार की सुबह कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए गए थे। उसी दौरान चकरोड़ पर एक वृद्ध का शव देखकर शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। शव पेट के बल पड़ा था। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दिए, लेकिन लोग संदिग्ध मौत बता कर तरह-तरह की बातें कर रहे थे। मौके पर पहुंचे भेलवासी गांव निवासी बलिराम ने शव की पहचान अपने बड़े भाई 70 वर्षीय सीताराम पुत्र सोमन के रूप में की। पीड़ित भाई ने बताया कि सीताराम भोजन करके घर पर सोए थे। आखिर रात में कैसे उमिला गांव के सीवान में पहुंच गए, समझ में नहीं आ रहा है। मौत को लेकर तमाम तरह की आशंका जाहिर की।
चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय ने बताया कि वृद्घ के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। संदिग्ध मौत मान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें