संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव के उत्तर सड़क के किनारे रविवार को संदिग्ध हाल में युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस और आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की पीठ पर रगड़ के निशान थे। इसके अलावा शरीर पर अन्य चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 22 वर्ष आंकी गई। युवक काले रंग का टीशर्ट और काले रंग का पैंट पहने था। युवक की पहचान कराने की कोशिश की गई,लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया गया। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद