फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए पत्रावली तैयार करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कार्यालय पर भाजपा की सेक्टर व बूथ स्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भविष्य में संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए एक पत्रावली तैयार करने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नीतू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में महामंत्री गणेश पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें