फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेबरी ने बसंतपुर को दो विकेट से हराया

Fri, 30 Jan 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
डेबरी में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को मिला पुरस्कार-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र अंतर्गत बसवारी गांव (बड़गो) में आयोजित बाबा बैजुनाथ ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। इस खिताबी भिड़ंत में डेबरी सिसवा की टीम ने बसंतपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में टॉस जीतकर बसंतपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों के मैच में बसंतपुर ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 101 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी डेबरी सिसवा की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को दो विकेट से अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता के अध्यक्ष रामजनम यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजकुमार राय, विपुल राय, परशुराम यादव, मनोज यादव, मनीष राय, रामफल निषाद, धनंजय राय, अजय राय, चंद्रमोहन राय, संजय यादव, श्रीकान्त निषाद, प्रदीप साहनी, इन्दल, हरिशंकर राय, ओमप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें