मगहर गोशाला में तीन गोवंश की मौत
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर के गोशाला में पशुओं के मरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बुधवार को यहां तीन गोवंश की मौत हो गई।
प्रदेश सरकार ने छुट्टा पशुओं के लिए गांव व शहरों में कान्हा व गो शाला का निर्माण कराया है। पशुओं के लिए चारा, इनकी देखभाल के लिए कर्मचारी व इलाज के लिए चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सबके बाद भी सुविधा का अभाव बना हुआ।
जिले के सबसे अच्छे कान्हा गो आश्रय केंद्र में गिने जाने वाले मगहर नगर पंचायत में भी पल रहे जानवर सुरक्षित नहीं हैं। बुधवार को यहां तीन पशुओं की मौत हो गई। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यालय सहायक संजय दूबे ने बताया कि प्रतिदिन सभी पशुओं की जांच डॉक्टर की ओर से की जा रही है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि पशु की स्वाभाविक मौत है। भूसे-चारे की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।