संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेजपुर में इन दिनों पशुओं में हो रही रहस्यमय बीमारी से पशुपालक परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह में पांच भैंसे मर चुकी हैं। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग में बीमार पशुओं के इलाज की मांग की है।
तेजपुर गांव के मगध, शिव कुमार, निर्मल, गणेश, सुरेश की एक-एक भैंस एक सप्ताह के अंदर मर चुकी हैं। वही बगल के गांव भोतहा में पप्पू, हीरालाल, राजमणि की भैंस बीमार है। ग्रामीणों का कहना है कि पशु पालन विभाग को सूचना दी गई पर कोई पशु डाॅक्टर गांव में नहीं पहुंचा। इस संबंध में पशुचिकित्साधिकारी उदय भान वरुण ने कहा कि पशुओं की बीमारी कि सूचना नहीं है। इन गांवों में टीकाकरण कराया गया है। उसके बाद भी पशु मर रहे हैं। उसके बारे में जानकारी मिली है, जो बीमार पशु हैं। टीम भेजकर उनका इलाज कराया जाएगा।