सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां- टेमारहमत मार्ग पर पचदेउरी व चिउटना चौराहे के बीच सोमवार को बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।
कलक्ट्रेट चौकी पर तैनात एसआई संजय वर्मा और मुख्य आरक्षी गौतम यादव ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सवा चार बजे चिउटना चौराहे के पास बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय रामू पुत्र रामदेव निवासी राउतपार दुधारा की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सालेपुर गांव निवासी रिजवान और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू हुआ है। जबकि रामू को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। संवाद