संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बा में चार दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित सदरे आलम निवासी मोहल्ला चूड़ी फरोश ने बताया कि उनके पिता अब्दुल कलाम अंसारी 31 जुलाई को देर शाम बाजार करके पैदल ही घर पर आ रहे थे। काजीपुर साटर वाली मस्जिद कुएं के पास पीछे से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने पिता को ठोकर मार दिया। जिससे वह गिर पड़े और ई-रिक्शा उनके सीने पर चढ़ गया। घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पिता को प्राइवेट वाहन से लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बीच में पिता का मोबाइल भी लापता हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।