संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कटाई के पास दुर्घटना में अजय की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है। महुली थानाक्षेत्र के मुखलिसपुर की पूजा गौतम ने तहरीर दी है कि उनके पति अजय 9 नवंबर की रात करीब 7:40 बजे थवईपार अपनी ननिहाल से घर आ रहे थे। उमरी कला व कटाई के बीच सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद