फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

लोहरौली। शुक्रवार की रात क्षेत्र के खटियावा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बेलहर कला क्षेत्र के दासडीह गांव निवासी 35 वर्षीय शैलेश मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। दस दिन पूर्व ही वह घर आए थे। शुक्रवार को दुधारा क्षेत्र में वह रिश्तेदार के वहां आए थे। रात 11 बजे घर लौटने के दौरान खटियावा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार मृतक युवक हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश अपनी माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी मौत से पत्नी मेनका और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें