बेलहर। शुक्रवार को नंदौर के देवपुर निवासी ज्ञानदास पुत्र राजाराम की दुर्घटना में मौत होने के बाद उनके परिवार के सदस्य को चेक दिया गया। ज्ञानदास ने बड़ौदा यूपी बैंक नंदौर में खाता खोल रखा था। इसमें 20 रुपये का उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कराया था। ज्ञानदास की दुर्घटना में मौत के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनके परिवार को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। इस दौरान क्षेत्रीय मैनेजर सीडी पांडेय, मैनेजर रजनीश कुमार, मोहम्मद इमरान, अजीत कुमार, ओमप्रकाश, मोहम्मद अशरफ, बृजेश, रहमत अली, प्रभु नाथ, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद