संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला गांव में विगत चार जून को हुई आग लगने की घटना के पीड़ितों से शुक्रवार को सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने मुलाकात की। इसके साथ ही 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव में राजस्व टीम को भेजकर पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया। उमिला गांव के पंचराम, जगन्नाथ और कल्पनाथ की रिहायशी झोपड़ी में विगत दिनों अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रतिनिधि उमेश चंद तिवारी, तहसीलदार सदर जनार्दन, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद