फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसा और हत्या के बीच उलझी मोहित के मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के गागरगाड गांव के घुरहा टोला निवासी मोहित उर्फ़ मलखा की मौत की जांच पुलिस दुर्घटना मानकर कर रही है, जबकि मौके ए वारदात की परिस्थितियां हत्या की ओर संकेत कर रही हैं। वहीं परिजन और गांव के लोग भी युवक की हत्या होना मान रहे हैं। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

गागरगाड़ के टोला घुरहा निवासी कुमारे का 27 वर्षीय बेटा मोहित उर्फ़ मलखा जम्मू-कश्मीर में रहकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। वह शुक्रवार की शाम जम्मू-कश्मीर से घर लौटा। परिजनों का कहना है कि मोहित ने घर पर पानी भी नहीं पिया था। उसके साथी आ गए और वह घर से बाइक लेकर उनके साथ चला गया। करीब एक घंटे बाद मोहित लौटा और घर पर मोबाइल रखा। उसके बाद बाइक लेकर बगैर किसी को कुछ बताए निकल गया। पूरी रात वह घर नहीं लौटा।
शनिवार की सुबह माझा चहोड़ा के पास शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर गांव के लोगों के साथ कुमारे भी मौके पर पहुंचे। जहां बेटे का शव पड़ा देख कुमारे गश खाकर गिर पड़े। गांव वालों का कहना है कि मोहित की बाइक बंधे के किनारे पड़ी थी, जिसमें खरोंच तक नहीं दिखाई दी, जबकि बाइक से थोड़ी दूर पर मोहित की लाश पड़ी थी। मृतक के नाक, कान, मुंह के रास्ते खून बह रहा था। गांव वालों का कहना है कि मोहित के शव को देखकर यही प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है। जिस जगह पर मोहित का शव मिला है। वहां देर रात तक गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है। यदि रात में करीब 9:10 बजे मोहित सड़क हादसे में गिरा मिला होता तो गांव के लोगों की नजर उस पर जरूर गई होती।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मोहित घर पर आया जरूर, लेकिन परिवार के लोगों से न तो कोई बातचीत की और न ही कुछ लेनदेन किया। घर से निकला तो वापस नहीं आया। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मोहित की मौत की वजह सड़क हादसा होना प्रतीत हो रही है। उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई होगी। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मोहित की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें