फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुल पर जानलेवा गड्ढे, एप्रोच भी क्षतिग्रस्त... हादसे का खतरा

Mon, 10 Feb 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक के सेहवा के पास बुढ़ी राप्ती पर बने पुल पर बना होल
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के सांथा विकास खंड के ग्राम सेवहा चौबे के पास स्थित बूढ़ी राप्ती नदी पर बने पुल पर जानलेवा गड्ढे की मरम्मत नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत की मांग की है। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर से महराजगंज, गोरखपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर सेवहा चौबे के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर पुल का निर्माण 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। इस पुल के सहारे संतकबीरनगर के अलावा महराजगंज, गोरखपुर के लोग भी आवागमन करते हैं। लगभग 50 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन पुल के सहारे होता है। पुल के सामने उसका एप्रोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
लगभग पांच फिट तक मिट्टी बैठ गई है। इसके साथ ही पुल पर जानलेवा गड्ढा भी बन गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय में तो यह लोगों को दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय में आवागमन करने वाले लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। लोग रात के समय में इससे हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के वेद प्रकाश, जीतेंद्र का कहना है कि जल्द से जल्द अगर पुल की मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी प्रकार की अनहोनी घटित हो सकती है।
तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने कहा कि मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजकर निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें