फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, एक पर केस

Tue, 16 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। भाजपा बघौली मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर बखिरा पुलिस ने एक पर केस दर्ज किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बघौली मनीराम यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह शनिवार की शाम हरदी चौराहे पर पार्टी के कार्य के लिए खड़े थे। उसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे जगदीशपुर निवासी जय प्रताप सिंह ने जानलेवा हमला कर दिया।साथ ही गाली व धमकी भी दी। इसके अलावा पार्टी के कागजात को छीनकर फाड़ दिया। सोशल मीडिया पर भी मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर मारपीट, धमकी आदि का केस दर्ज किया है। संवाद

15जेएनडी03: पौली गांव में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते थाना प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें