फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाजार से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर

Sat, 16 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला चिकित्सालय रेफर, दो नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस
विज्ञापन



मेंहदावल। क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति शनिवार को मेंहदावल कस्बे में बाजार करने आया था। लौटे समय गांव से पहले घात लगाकर बैठे लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने मेंहदावल थाने पर लाया जहां पर उसने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के साथ उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमुवरिया खुर्द निवासी राम प्रताप सिंह उर्फ रानू सिंह पुत्र रामकरन सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि शनिवार को वह मेंहदावल मंडी करने आए थे यहां से वापस जाते समय सोनौरा विसौवा मार्ग के ढलनिया पुल के समीप पहले से मौजूद प्रदीप यादव ग्राम सोनौरा खुर्द थाना कैंपियरगंज, सर्वेश यादव कुडवा थाना मेंहदावल पीछे से धारदार हथियार से पीठ पर अपने अन्य साथियों के साथ वार किया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के आ जाने से आरोपी मौके से भाग निकले। तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें