फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दानोकुइयां के युवक का बस्ती में मिला शव

Tue, 25 Jun 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के दानोकुइयां गांव के युवक का शव बस्ती जनपद के रूधौली थाना क्षेत्र में मिला है। शव मिलने की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दानोकुइयां गांव के विजय बहादुर (30) पुत्र मुनिराम दानोकुइयां चौराहे पर एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर ड्राइवर था। वह सोमवार को सांय दुकान पर ट्रैक्टर रखकर घर चला गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पत्नी विंद्रावती व बच्चे विजय बहादुर का इंतजार करते रहे। काफ़ी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू की। मंगलवार को विजय बहादुर का शव बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के डुमरी-मझौवा सरहद पर लगभग तीन बजे एक पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का गला रेता गया था तथा आधा चेहरा तेजाब से काला पड़ गया था। युवक की पहचान दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुईयां गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र मुनिराम के रूप में हुई। गांव में शव पहुंचने का लोग इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें