मेंहदावल। दो दिन पहले ननिहाल आई युवती बिना बताए घर से निकल गई थी। मंगलवार को युवती का शव राप्ती नदी के बढ़या ठाठर पुल के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि कुसौना कला निवासी संदीप गुप्ता ने सूचना दी कि उसकी भांजी जया गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर की नारायण की पुत्री थी। वह अपनी मां व भाई के साथ एक माह से उसके यहां रह रही थी। वह मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका इलाज मनोचिकित्सक से कराया जा रहा था।
वह सात मई को रात आठ बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। मंगलवार को नदी में कूदने की आशंका पर चौकी प्रभारी नौलखा राजेश दूबे ने बढ़या ठाठर पुल के नीचे तलाश कराई। बढ़या ठाठर पुल के नीचे उसका शव मिला।