फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
मृतक  प्रेम चौहान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे के पचुईया मोहल्ले में हुई घटना, किशोर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे के पचुईया मोहल्ले में सोमवार देर शाम कमरे में छत के कुंडे से लटका एक किशोर का शव मिला। परिजन उपचार के लिए किशोर को सीएचसी नाथनगर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई और जांच पड़ताल की। परिजनों ने किशोर के जरिए आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात बताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के नाथनगर कस्बे के पचुईया मोहल्ला निवासी मक्खन चौहान का 15 वर्षीय बेटा प्रेम चौहान दरवाजे के पास टहल रहा था। सोमवार देर शाम जब वह नहीं दिखा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ढूंढते हुए जब परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रेम छत के कुंडे से गमछा के फंदे से लटका दिखा। परिजन उसे सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि फोरेसिंक टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था। किशोर ने उसी वजह से आत्मघाती कदम उठाया है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें