फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: घर में छत की कुंडी से लटकता मिला छात्रा का शव, मचा हड़कंप

Mon, 27 Nov 2023 05:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एसओ धनघटा पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे थे। वहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव में सोमवार की दोपहर घर में छत की कुंडी से लटका हुआ छात्रा का शव परिजनों ने देखा। उसे आनन- फानन उतार कर परिवार के लोग सीएचसी मलौली ले गए जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन


सिरसी गांव निवासी नीलू (17) पुत्री राम किशुन एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार को अवकाश होने की वजह से वह विद्यालय नहीं गई थी। घर पर उसकी मां और परिवार के लोग मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे नीलू अपने कमरे में गई और देर तक वापस नहीं लौटी।

छात्रा की मां बासमती देवी बेटी को बुलाने जब उसके कमरे में गई तो फाटक अंदर से बंद था। जोर-जोर से आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रक्रिया नहीं हुई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। काफी मशक्कत के बाद फाटक को खोल कर देखा गया तो नीलू छत के कुंडी से गले में दुपट्टा डालकर लटकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग आनन फानन उसे नीचे उतारे और अस्पताल पर लेकर गए। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल के जरिए मिले सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। परिजन इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। बेटी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

एसओ धनघटा पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे थे। वहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें