मौके पर जुटी भीड़। (इनसेट में मृतक)
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले में महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव के सिवान में मंगलवार की भोर को संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ का शव कुआनो नदी के तट पर पीपल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शौच के लिए गए लोगों ने पीपल के पेड़ पर शव लटकता देख शोर मचाया। पेड़ से शव लटकने की सूचना जंगल की आग की तरह हर तरफ फैल गई। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने पीपल के शव को उतरवाया। शव की पहचान अक्षय राय (46) पुत्र गंगा प्रसाद राय के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
इसे भी पढ़ें: बदलने लगा रामगढ़ताल का नजारा, भोपाल से पहुंची नाव, तस्वीरों में देखें झलक
रेवटा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवनाथ यादव ने बताया कि मृतक भांग खाने का शौकीन था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि सोमवार की रात्रि परिवार में कुछ विवाद भी हुआ था।
इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रेवटा गांव निवासी अक्षय राय का शव कुआनों नदी के तट पर स्थित पीपल के पेड़ से लटकता मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।