फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रधान के बेटे का घर में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 29 Jan 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के खेवसिया गांव में हुआ हादसा, परिजनों ने आत्महत्या बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के खेवसिया गांव में रविवार की सुबह घर के कमरे के फंदे से लटका हुआ 23 वर्षीय युवक का शव मिला। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खेवसिया गांव निवासी पूर्व प्रधान अंगद यादव का बेटा राजकुमार उर्फ सौरभ रोज की तरह शनिवार की रात भोजन कर कमरे में सोने चला गया। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे पिता अंगद कमरे के पास जाकर जगाने के लिए आवाज लगाए। कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो अवाक रह गए।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया तो परिजन सहित आस पास के लोग भी पहुंच गए। राजकुमार की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पौली चौकी प्रभारी अमित चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए। कमरे में छत की कुंडी से लटक रहे शव को पुलिस ने नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पौली चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने राजकुमार की आत्महत्या किए जाने की बात कही है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इधर युवक की राजकुमार की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक राजकुमार काफी होनहार था। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें