27 जनवरी की दोपहर में घर में सोई थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर छेड़खानी करने वाले शोहदे पर कानूनी शिकंजा कसा। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि 27 जनवरी की दोपहर में उनकी पुत्री घर में सोई हुई थी। उसी दौरान गांव का आरोपी सोते समय 18 वर्षीय पुत्री को पकड़कर छेड़खानी करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर जब वह दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश किए तो आरोपी उनको धक्का देकर भाग गया। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी रवि चौधरी के विरूद्ध सुसंगत धारा में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।