परिजनों ने कहा-मिर्गी की थी बीमारी, तनाव में आकर दी जान
धनघटा। क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिला। उसका गला छत के कुंडे से साड़ी के फंदे में लिपटा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज लोहरैया हरिकेश भारती ने बताया कि रविवार दोपहर 12:30 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि बारीडीहा गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह फांसी से लटका था। उसे नीचे उतरवाया गया। उसकी पहचान श्याम शर्मा पुत्र स्वर्गीय राकेश शर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि श्याम को मिर्गी का दौरा आता था। उसका इलाज चल रहा था। संभव है कि इसी से तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली।