धनघटा/रोसया बाजार। क्षेत्र के पारासिर गांव निवासी 27 वर्षीय इंद्रजीत का शव सोमवार की सुबह उसके कमरे में छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंद्रजीत पुत्र मुंशी रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो गए। उनकी पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में सोई थीं। परिजनों का कहना है कि सुबह करीब आठ इंद्रजीत के कमरे में उनकी पत्नी गई तो देखा कि इंद्रजीत छत के कुंडे से साड़ी के फंदे में लटके हुए हैं। पत्नी संध्या ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। बेटे की मौत से मां लक्ष्मी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि इंद्रजीत ने क्यों जान दे दी, इसका कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक इंद्रजीत का फाइल फोटो