संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बाल किशुन निवासी ग्राम सरफरा टोला चनगहिया ने कोर्ट में दिए शिकायतपत्र में बताया कि वह जानवरों के लिए दो ट्राॅली पुवाल इकट्ठा किया था। 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे बाल किशुन खेत के पास अन्य लोगों के साथ भैंस चरा रहा था। इसी बीच गांव के विपक्षी अशोक, फरदंगी, मनीश और योगेंद्र गोलबंद होकर पुवाल जला दिए। शोर मचाते हुए जब बाल किशुन वहां पहुंचा तो उसको भी आग में झोंक देने की धमकी दी। बीच-बचाव में आए बेटे जयहिंद व विकास को मारपीट कर घायल कर दिया।